फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Protest against alleged atrocities on Hindus in Bangladesh

Siddharthnagar News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 22 Dec 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 22 Dec 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Protest against alleged atrocities on Hindus in Bangladesh
- नेपाल में लगातार प्रदर्शन जारी, बांग्लादेश के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग
विज्ञापन

खुनुवां। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित हमलों और हत्याओं के विरोध में सोमवार को नेपाल के जनकपुरधाम में युवाओं ने विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की।


कार्यक्रम की शुरुआत जनकपुरधाम स्थित जानकी मंदिर से हुई, जहां से प्रदर्शनकारी जुलूस के रूप में जनक चौक और भानु चौक पहुंचे। भानु चौक पर यह विरोध प्रदर्शन एक कोण सभा में तब्दील हो गया, जहां वक्ताओं ने बांग्लादेश की स्थिति पर कड़ा रोष जताया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या और कथित उत्पीड़न के खिलाफ नारे लगाए तथा अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की मांग की। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने आतंकवादियों का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed