{"_id":"6ad66bded3dda0a14f06c124","slug":"siddharthnagar-news-proliferation-of-diagnostic-centers-around-benwa-chc-questions-raised-over-licenses-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-166666-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बेंवा सीएचसी के आसपास जांच केंद्रों की भरमार, लाइसेंस पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बेंवा सीएचसी के आसपास जांच केंद्रों की भरमार, लाइसेंस पर सवाल
Tue, 20 Oct 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
फर्जी रिपोर्ट से मरीजों को गुमराह करने की शिकायत, अधीक्षक ने छापेमारी का दिया आश्वासन
भारतभारी। डुमरियागंज क्षेत्र के बेंवा चौराहे पर बिना लाइसेंस अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी सेंटर संचालित होने का आरोप है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से झोलाछाप चिकित्सकों और अवैध रूप से संचालित जांच केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के बावजूद इन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बेंवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास करीब आधा दर्जन पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित होने की बात कही जा रही है।
आरोप है कि कुछ सेंटरों पर मरीजों को गलत जांच रिपोर्ट देकर गुमराह किया जाता है। मरीज बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की उम्मीद में जांच कराते हैं, लेकिन कथित अनियमितताओं के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। स्थानीय स्तर पर कुछ सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई होने के बावजूद इनके संचालन पर सवाल उठ रहे हैं।
इस संबंध में बेंवा सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने बताया कि फर्जी तरीके से संचालित हो रहे चिकित्सकों, पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटरों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही छापेमारी कर कार्रवाई की जाएगी।