{"_id":"6948311c62a54394820bdd80","slug":"siddharthnagar-news-prices-of-jaggery-rise-due-to-increased-demand-in-winter-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-150272-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सर्दी में गुड़ की मांग बढ़ने से दाम में आया उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सर्दी में गुड़ की मांग बढ़ने से दाम में आया उछाल
Sun, 21 Dec 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 21 Dec 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ठंड के मौसम में गुड़ की मांग बढ़ गई है। गुड़ का सोंधा स्वाद जुबान पर कुछ इस कदर चढ़ा कि बिक्री में चीनी को काफी पीछे छोड़ दिया है।
चीनी की फुटकर बिक्री 45 रुपये किलो है जबकि सबसे सस्ता गुड़ भी इन दिनों 60 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। वहीं, थोक व्यापारियों के अनुसार जिले में प्रतिदिन लगभग सौ कुंतल गुड़ की खपत हो रही है। चाय बनाने में इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है।
अपने औषधीय गुण व पारंपरिक सोंधी मिठास के कारण इन दिनों गुड़ की बिक्री बढ़ी है। कारोबारी संतोष ने बताया कि गुड़ की कीमत गुणवत्ता के आधार पर तय होती है। लाई-भूजा, राम-दाना लड्डू बनाने वाला चिटौरा गुड़ सबसे कम 60 रुपये किलो है। इसकी फुटकर बिक्री 70 रुपये प्रति किलो है। सर्वाधिक बिक्री 65 रुपये वाले गुड़ की हो रही है।
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएन उपाध्याय ने बताया कि गुड़ एनीमिया से लड़ने में मदद करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसके साथ ही कैल्शियम और फाॅस्फोरस की अच्छी मात्रा होने के कारण यह हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक है।ा