{"_id":"6a7b5c028867b938b002e04a","slug":"siddharthnagar-news-preparations-underway-for-indian-external-affairs-minister-s-jaishankars-visit-to-nepal-he-will-meet-prime-minister-balen-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-162710-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के नेपाल दौरे की तैयारी, प्रधानमंत्री बालेन से करेंगे मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के नेपाल दौरे की तैयारी, प्रधानमंत्री बालेन से करेंगे मुलाकात
Tue, 11 Aug 2026 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 11 Aug 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
खुनुवां। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के सितंबर के दूसरे सप्ताह में नेपाल दौरे पर नेपाल पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि वह नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को सितंबर में नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का औपचारिक निमंत्रण देने काठमांडो पहुंचेंगे।
डॉ. एस जयशंकर के नेपाल दौरे की तैयारी इससे पहले भी की गई थी। हालांकि, भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री के नेपाल दौरे की योजना और उच्चस्तरीय मुलाकातों को लेकर सहमति नहीं बन पाने के कारण यह प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी थी। विदेश सचिव का दौरा रुकने के साथ ही विदेश मंत्री जयशंकर का प्रस्तावित नेपाल दौरा भी टल गया था। हाल में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने सोमवार को प्रधानमंत्री बालेन से सिंह दरबार में अलग से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय संपर्क की रुकी हुई प्रक्रिया फिर से आगे बढ़ने की संभावना बनी है। बताया जा रहा है कि जयशंकर की प्रस्तावित नेपाल यात्रा के दौरान भारत-नेपाल संबंधों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के साथ ही आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में नेपाल की भागीदारी को लेकर भी चर्चा हो सकती है।