फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Preparations complete at Amauna Ghat for idol immersion

Siddharthnagar News: मूर्ति विसर्जन के लिए अमौना घाट पर तैयारी पूरी

Tue, 20 Oct 2026 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 20 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Preparations complete at Amauna Ghat for idol immersion
- नगर पंचायत ने सफाई, बैरिकेडिंग और रोशनी की व्यवस्था के दिए निर्देश, ड्रोन से होगी निगरानी
विज्ञापन

भारतभारी। नगर पंचायत क्षेत्र के अमौना पांडेय स्थित आमी नदी पुल के पास मंगलवार को मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। इसे लेकर नगर पंचायत की ओर से घाट पर सफाई और रोशनी की व्यवस्था की जा रही है। नगर पंचायत क्षेत्र की करीब छह मूर्तियों का विसर्जन अमौना घाट पर होना है। वहीं, अधिकतर मूर्तियों का विसर्जन डुमरियागंज में राप्ती नदी के तट पर किया जाता है।
सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा ने अमौना घाट पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने घाट पर बांस-बल्ली लगाने, रोशनी की व्यवस्था करने और सफाई के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विसर्जन के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन

डुमरियागंज के क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि विसर्जन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। घाट पर पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती रहेगी। साथ ही ड्रोन से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed