{"_id":"68a37a4da89419563902ac97","slug":"siddharthnagar-news-pregnant-women-were-examined-and-counselled-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-143008-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गर्भवतियों की जांच कर दिया गया परामर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गर्भवतियों की जांच कर दिया गया परामर्श
Tue, 19 Aug 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
भारतभारी। सीएचसी बेवा पर सोमवार को गर्भवतियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. रेखा सिन्हा की अगुवाई में चिकित्सीय टीम ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 85 गर्भवतियों की जांच के साथ चिकित्सीय परामर्श दिया। शिविर में जांच के दौरान नौ उच्च जोखिम वाली महिलाओं को चिह्नित किया गया, जिनमें खून की कमी पाई गई।
डॉ. रेखा सिन्हा ने बताया कि उच्च जोखिम होने का कारण उच्च रक्तचाप, फीटस का बड़ा होना। उच्च जोखिम वाले खतरे के लक्षण को चिह्नित करते हुए गर्भावस्था के प्रारंभिक दिनों में इलाज व परामर्श देते हुए उच्च चिकित्सा पर संदर्भित करते हुए जच्चा और बच्चा को सुरक्षित किया जा सके। शिविर में 65 गर्भवतियों का मुफ्त अल्ट्रासाउंड जांच करवा कर सुझाव दिया गया कि समय-समय पर चिकित्सीय जांच अवश्य करवाते रहें। खून, पेशाब जांच के साथ आयरन, फोलिक एसिड, कैलशियम की जांच करा कर दवाएं वितरित की गई।
इस दौरान रीता गौतम, राधा, रजनी सिंह, शारदा, वंदना, सुनीता, रीता दिवाकर, संगीता देवी, सितारा देवी मौजूद रही।