{"_id":"68a8bb0d2e6d5a2de7058ff4","slug":"siddharthnagar-news-pradhan-and-secretary-will-participate-in-exposure-program-in-telangana-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-143256-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तेलंगाना में एक्सपोजर कार्यक्रम में शामिल होंगे प्रधान व सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तेलंगाना में एक्सपोजर कार्यक्रम में शामिल होंगे प्रधान व सचिव
Sat, 23 Aug 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में बेहतर कार्य करने वाले बीडीओ, डीपीएम, ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं सचिव एक्सपोजर विजिट पर तेलंगाना राज्य जाएंगे। प्रदेश के 30 सदस्यीय टीम में शामिल इन लोगों को वहां के उत्कृष्ट पंचायतों में पांच दिवसीय भ्रमण करने के लिए चयनित किया गया है। इस संबंध में निदेशक पंचायती राज अमित कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर जानकारी दी है।
निदेशक पंचायती राज के मुताबिक एक्सपोजर विजिट पर जाने वाली टीम में खेसरहा ब्लाक के बीडीओ अमित सिंह, डीपीएम चंद्रांशु, उसका ब्लॉक के सोहांस खास के प्रधान श्रीश प्रताप यादव उर्फ सोनू, भनवापुर ब्लाक के हसुड़ी औसनपुर के दिलीप त्रिपाठी, नौगढ़ ब्लाॅक के बर्डपुर नंबर 14 के ग्राम पंचायत सचिव अभिनव ओझा व जोगिया ब्लाॅक के नदवलिया के सचिव अमन यादव चयनित हुए है। यह लोग आठ से 12 सितंबर तक तेलंगाना के प्रमुख स्थानों का भ्रमण करेंगे। इस विजिट के माध्यम से यह लोग ऐसी गतिविधि में भाग लेंगे, जहां उन्हें नई तकनीकी, प्रथा व वातावरण का अनुभव होगा और उससे सीख ले सकेंगे।