Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: PPganj defeated Siddharthnagar by two wickets

Siddharthnagar News: पीपीगंज ने सिद्धार्थनगर को दो विकेट से हराया

Wed, 10 Dec 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 10 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: PPganj defeated Siddharthnagar by two wickets
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को राहुल यादव क्रिकेट अकादमी पीपीगंज व गौतम बुद्ध क्रिकेट अकादमी सिद्धार्थनगर के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। यह मैच 35-35 ओवर का हुआ। इस मुकाबले में पीपीगंज की टीम ने सिद्धार्थनगर को 5 गेंद शेष रहते दो विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन


गौतम बुद्ध क्रिकेट अकादमी सिद्धार्थनगर के कप्तान शब्बीर रज्जा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सिद्धार्थनगर की टीम ने कप्तान शब्बीर रज्जा के शानदार शतक की मदद से निर्धारित 35 ओवर में 9 विकेट पर 299 रन बनाए। शब्बीर रज्जा ने 102 रनों की पारी खेली। इसके अलावा विजय ने 31 रन, मो. आरिफ ने 29 रन व शफिकुररहमान ने 26 रनों की पारी खेली। पीपीगंज की ओर से सौरभ चौरसिया ने दो विकेट और प्रद्युम्न कुमार, विवेकानंद यादव, अंकित, आर्यन चंद अग्रहरि, मोहित व अंश ने एक-एक विकेट हासिल किए।
विज्ञापन


जवाब में 300 रनों के लक्ष्य का पीछा करते उतरी राहुल यादव क्रिकेट अकादमी पीपीगंज की टीम ने 5 गेंद शेष रहते 8 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। पीपीगंज की ओर से विवेकानंद यादव ने शानदार शतक ठोका। उन्होंने 139 रनों की पारी खेली। इसके अलावा आदित्य वर्मा ने 48 रन और प्रद्युम्न कुमार ने 43 रन बनाए। सिद्धार्थनगर की ओर से यश मिश्रा, विजय और शब्बीर रज्जा ने दो-दो विकेट हासिल किए। प्रिंंस रंजन को एक विकेट मिला। इस दौरान कोच विवेक त्रिपाठी व विपिन त्रिपाठी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed