{"_id":"6a7b5be713102f286503840c","slug":"siddharthnagar-news-power-supply-will-not-be-disrupted-by-rapti-river-erosion-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-162748-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: राप्ती नदी के कटान से बिजली आपूर्ति नहीं होगी बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: राप्ती नदी के कटान से बिजली आपूर्ति नहीं होगी बाधित
Tue, 11 Aug 2026 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 11 Aug 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
- बेदौला गढ़ कटान क्षेत्र में नौ नए टावर लगाकर स्थानांतरित की गई 132 केवी लाइन
- पुराना टावर कटान की जद में होने से बनी थी क्षतिग्रस्त होने की आशंका
डुमरियागंज। राप्ती नदी के कटान की जद में आ रही 132 केवी बांसी-इटवा पारेषण लाइन को बिजली निगम ने सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया है। बेदौला गढ़ के पास कटान स्थल पर नौ नए टावर लगाकर लाइन को बेदौला-भड़रिया बांध के दूसरी ओर शिफ्ट कर दिया गया है। इससे राप्ती नदी के कटान के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका खत्म हो गई है।
अधिशासी अभियंता संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 132 केवी बांसी-इटवा पारेषण लाइन की लोकेशन संख्या 94 का टावर राप्ती नदी के दायें तट पर स्थित था। नदी के लगातार कटान के कारण टावर के क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी हुई थी। इसे देखते हुए निगम ने लाइन को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया।
बेदौला-भड़रिया बांध के दूसरी ओर नौ नए टावर लगाकर नई लाइन तैयार की गई। टावर शिफ्टिंग का कार्य दो अगस्त को पूरा कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। अधिशासी अभियंता ने बताया कि शिफ्टिंग के बाद 132 केवी लाइन के सभी टावर सुरक्षित हो गए हैं। अब नदी के कटान से लाइन को नुकसान पहुंचने की आशंका नहीं है और क्षेत्र की आपूर्ति निर्बाध बनी रहेगी।