{"_id":"6ada4c91d5a5c21770041a05","slug":"siddharthnagar-news-potato-seed-prices-have-decreased-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-166879-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: घट गए आलू के बीज के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: घट गए आलू के बीज के दाम
Thu, 22 Oct 2026 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
शाहपुर। आलू की बोआई का अनुकूल समय शुरू होने के साथ ही किसानों ने बीज की खरीदारी शुरू कर दी है। नवीन मंडी समिति सहियापुर में इस बार आलू के बीज के दाम में पिछले वर्ष की तुलना में भारी गिरावट आई है।
पिछले साल 17 से 22 रुपये प्रति किलो बिकने वाला आलू का बीज इस बार थोक मंडी में छह से सात रुपये प्रति किलो मिल रहा है। इससे स्थानीय किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। कम कीमत के चलते इस बार आलू की खेती का रकबा बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है।
बारिश थमने और अक्तूबर की शुरुआत के साथ ही किसान आलू की बोआई की तैयारी में जुट गए हैं। कम दाम पर बीज उपलब्ध होने से स्थानीय किसानों की शुरुआती लागत घटने की उम्मीद है। हालांकि, आलू के कारोबार से जुड़े बाहर के किसानों को कम कीमतों के कारण नुकसान उठाना पड़ रहा है।