फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Police reunites 26 children with their families

Siddharthnagar News: 26 बच्चों को पुलिस ने परिवार से मिलाया

Tue, 28 Oct 2025 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 28 Oct 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Police reunites 26 children with their families
- छठ पर्व के मेला में लापता हो गए थे बच्चे, पूछताछ केंद्र के जरिये परिवार के पास पहुंचे बच्चे
विज्ञापन




सिद्धार्थनगर। छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच जमुआर घाट 26 बच्चे लापता हो गए। पुलिस की मदद से उन्हें पूछताछ केंद्र पर पहुंचाया गया, जहां से काफी समय प्रयास के बाद पुलिस ने परिवार के लोगों से बच्चों को मिलवाया। खुशियों के पर्व में परिवार से बिछड़ने से लोग दुखी हो गए थे।


छठ पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए जहां पुलिस सुरक्षा के लिए जगह-जगह तैनात रही है। वहीं, पूछताछ केंद्र के साथ स्वास्थ्य कैंप आदि की व्यवस्था की गई थी। भीड़ में चोरी-छिनैती जैसी वारदात पर अंकुश लगाने के लिए इसके लिए सिविल ड्रेस में पुलिस का दस्ता भ्रमण कर रहा था। थाना क्षेत्र सिद्धार्थनगर के जमुआर नाला पर जहां पर हजारों की भीड़ थी। इसी मेले की भीड़ में कुल 26 बच्चे अपने मां-बाप से बिछड़ गए, जिन्हें मेले में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों की मदद से जमुआर नाले पर बनाए गए खोया-पाया पुलिस केंद्र पर पहुंचाया। यहां से मिशन शक्ति पुलिस टीम ने उचित प्रयासों के माध्यम से उनके परिजनों से मिलवाया। परिजनों की ओर से अपने बच्चों को पाकर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस संबंध में एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि पुलिस टीम की तत्परता से जमुआर घाट से गुम हुए 26 बच्चों को सकुशल ढूंढ़कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed