{"_id":"695ff81d9d159af223049ba7","slug":"siddharthnagar-news-police-recruitment-for-133-lakh-posts-begins-for-elections-in-nepal-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-151281-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नेपाल में चुनाव के लिए 1.33 लाख पदों पर पुलिस की भर्ती शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नेपाल में चुनाव के लिए 1.33 लाख पदों पर पुलिस की भर्ती शुरू
Fri, 09 Jan 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
- 8 से 15 जनवरी के बीच जमा कर सकते हैं आवेदन
खुनुवां। नेपाल में पांच मार्च को होने वाले हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए इलेक्शन पुलिस (अस्थायी पुलिस बल) की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस हेडक्वार्टर की ओर से कुल 1,33,980 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इससे मधेश के उन युवाओं को लाभ मिलेगा जो पुलिस बल में जाने की इच्छा रखते हैं।
इलेक्शन पुलिस में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी 8 से 15 जनवरी के बीच आवेदन जमा कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए केवल नेपाली नागरिक पात्र होंगे। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम 54 वर्ष निर्धारित की गई है। पुलिस हेडक्वार्टर के अनुसार, पूर्व में चुनावों के दौरान टेंपरेरी पुलिस में कार्य कर चुके कर्मियों, पड़ोसी देशों की सुरक्षा एजेंसियों में सेवा देकर सेवानिवृत्त हुए सुरक्षा कर्मियों और सुरक्षा एजेंसियों के फिजिकल और हेल्थ टेस्ट पास कर चुके अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।