{"_id":"6a8737f7d1d4fcba9308788a","slug":"siddharthnagar-news-police-reach-out-to-the-destitute-and-elderly-to-inquire-about-their-issues-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1001-163172-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम्युनिटी पुलिसिंग: बेसहारा और बुजुर्गों के बीच पहुंची पुलिस, समस्याएं पूछीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम्युनिटी पुलिसिंग: बेसहारा और बुजुर्गों के बीच पहुंची पुलिस, समस्याएं पूछीं
Thu, 20 Aug 2026 10:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 20 Aug 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पथरा बाजार और खेसरहा में कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत जनसंवाद, जरूरत पर तत्काल संपर्क की दी सलाह
सिद्धार्थनगर। पुलिस और आमजन के बीच भरोसा मजबूत करने के लिए कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत बृहस्पतिवार को पथरा बाजार और खेसरहा थाना क्षेत्रों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस टीम ने गांवों में पहुंचकर दिव्यांगजन, बेसहारा, भिखारियों और बुजुर्गों से सीधे संवाद किया। उनकी समस्याएं और जरूरतें पूछने के साथ किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।
थाना पथरा बाजार की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट ने ग्राम खोरीया रघुवीर सिंह में सार्वजनिक स्थल पर गोष्ठी की। टीम ने बेसहारा और भिक्षावृत्ति करने वाले लोगों से उनकी समस्याओं की जानकारी के साथ कुशलक्षेम जाना। ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में भी बताया गया। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने, साइबर अपराध से सतर्क रहने और किसी परेशानी की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई।
वहीं, थाना खेसरहा की कम्युनिटी पुलिसिंग टीम ने ग्राम दुबाई में जनसंवाद किया। टीम ने 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के साथ बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और कुशलक्षेम पूछा। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन का लाभ नियमित रूप से मिल रहा है और फिलहाल किसी अन्य समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है। पुलिस टीम ने बुजुर्गों को सीपीयू टीम का संपर्क नंबर उपलब्ध कराया और जरूरत पड़ने पर तत्काल सूचना देने को कहा।
विज्ञापन
पुलिस के इस संवाद कार्यक्रम की ग्रामीणों ने सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस के गांव तक पहुंचने से जरूरतमंद और बुजुर्ग लोग अपनी बात आसानी से रख पा रहे हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की अपेक्षा जताई।