{"_id":"6aa4524a707ab6e94c07497d","slug":"siddharthnagar-news-police-interacted-with-the-elderly-to-understand-their-issues-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1001-164429-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पुलिस ने बुजुर्गों से संवाद कर जानीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पुलिस ने बुजुर्गों से संवाद कर जानीं समस्याएं
Sat, 12 Sep 2026 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
त्रिलोकपुर। कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत त्रिलोकपुर पुलिस ने ग्राम लोहरौला में बुजुर्ग नागरिकों और बेसहारा व पीड़ित लोगों के साथ जनसंवाद किया। पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और हाल की जानकारी ली।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन का लाभ नियमित रूप से मिल रही है और परिवार में किसी प्रकार की समस्या नहीं है। पुलिस ने ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने और किसी भी समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए जागरूक किया।
ग्रामीणों ने जनसंपर्क और जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन किए जाने की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम में हेड कांस्टेबल अमरनाथ यादव, कांस्टेबल लाल बाबू निषाद और महिला आरक्षी रुचि मौजूद रहीं।