फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Police clashed with farmers for urea, lathi blows were made

Siddharthnagar News: यूरिया के लिए पुलिस की किसानों से झड़प, चटकी लाठी

Sun, 24 Aug 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 24 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Police clashed with farmers for urea, lathi blows were made
शोहरतगढ़ में खाद वितरण के दौरान पुलिस और किसानों के बीच हुई धक्का-मुक्की। 
- शोहरतगढ़ क्षेत्र के करहिया टोला गुजरौलिया स्थित सहकारी समिति का मामला
विज्ञापन

शोहरतगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करहिया टोला गुजरौलिया स्थित सहकारी समिति पर शनिवार को यूरिया लेने के लिए लाइन में लगे किसानों से पुलिसकर्मियों की झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस ने लाठियां भी चटकाईं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी के इस व्यवहार से लाइन में लगे हजारों किसानों के बीच अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि इस कई किसान चोटिल भी हो गए हैं। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो का पुष्टि नहीं करता है। वहीं कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने केवल लाठी ही नहीं बरसाईं, बल्कि थप्पड़ मारा और धक्कामुक्की भी की है। इस घटना से लोगों में भारी आक्रोश है और प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत करहिया टोला गुजरौलिया स्थित सहकारी समिति पर शनिवार को सुबह हजारों किसान यूरिया व डीएपी लेने के लिए पहुंच गए। यूरिया और डीएपी की कमी से जूझ रहे किसान अपनी बारी का इंतजार करते हुए लाइन में खड़े थे। भीड़ इतनी अधिक थी कि समिति परिसर से लेकर सड़क तक लंबी कतारें लगी थीं। किसान धूप में घंटों खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान पुलिस दल मौके पर पहुंचा और बिना किसी ठोस वजह के लाइन में लगे किसानों पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी, जिससे वहां भगदड़ मच गई। इसकी वजह से कई किसान एक-दूसरे पर गिर रहे थे। कई किसानों के हाथ-पैरों और सिर में चोटें भी आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस ने स्थिति को संभालने की बजाए किसानों को थप्पड़ और घूंसों से भी मारा, जिससे हालात और बिगड़ गए। पुलिस ने लाठी चलाई और अपमानजनक व्यवहार भी किया। कतार में लगे किसानों से गाली-गलौज की गई और बिना किसी गलती के उन्हें पीटा गया। इस घटना का विरोध विरोध करते हुए किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि किसान अपनी जरूरत की खाद लेने भी लाइन में नहीं खड़ा हो सकता तो यह प्रशासन की बड़ी विफलता है। लोगों ने कहा कि प्रशासन ने इन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं की वे बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे।

इस संबंध में सीओ शोहरतगढ़ पवीन प्रकाश ने बताया कि इस मामले की वायरल वीडियो की जांच की जाएगी। उसके बाद इस मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed