{"_id":"6a761b05817343e89c0a2704","slug":"siddharthnagar-news-physical-efficiency-test-held-for-ncc-300-students-participated-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-162516-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एनसीसी के लिए आयोजित हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई, तीन सौ बच्चों ने किया प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एनसीसी के लिए आयोजित हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई, तीन सौ बच्चों ने किया प्रतिभाग
Fri, 07 Aug 2026 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
- रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी में आयोजित हुई भर्ती परीक्षा
बांसी। रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी में शुक्रवार को एनसीसी भर्ती परीक्षा हुई। इसमें कुल 300 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें लंबी कूद, ऊंची कूद सहित कई प्रकार की परीक्षा ली गई। इसके बाद बच्चों को चयनित किया गया। 47 यूपी बटालियन एनसीसी बस्ती के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल किसलय दुबे के निर्देशानुसार रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी में एनसीसी में प्रवेश के लिए शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा बटालियन के आर्मी ऑफिसर की ओर से कराई गई। इस परीक्षा में जेडी, जेडब्ल्यू , एसडी, एसडब्ल्यू के कुल लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शारीरिक दक्षता परीक्षा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। शारीरिक दक्षता परीक्षा सूबेदार मेजर पूरन पांडेय ने ली। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार दुबे ने समय-समय पर देखरेख की। इस अवसर दोनों एनसीसी अधिकारी कैप्टन डाॅ. संदीप कुमार सिंह, लें कुलदीप चौधरी, सूबेदार वीर बहादुर थापा, सूबेदार प्रेम सिंह, नायब सूबेदार जबर सिंह, पीआई हिम बहादुर राना आदि उपस्थित रहे। द्वितीय वर्ष के एनसीसी कैडेट ने व्यवस्था में पूर्ण सहयोग दिया।