फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Pandals echoing with chants of Ganpati Bappa

Siddharthnagar News: गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज रहे पंडाल

Fri, 18 Sep 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 18 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Pandals echoing with chants of Ganpati Bappa
सकारपार क्षेत्र के सिसहनिया गांव में स्थापित गणेश प्रतिमा के पास पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। सं
सकारपार। क्षेत्र के सिसहनिया गांव में गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा विधि-विधान से स्थापित की गई है। बुधवार रात मंत्रोच्चार और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने गणपति की पूजा-अर्चना की। माहौल भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान प्रशासक नागेंद्र कुमार ने विधिवत पूजन के बाद भगवान श्रीगणेश की आंखों पर बंधी पट्टी खोली। इसके बाद उन्होंने गणेश प्रतिमा की आरती उतारी। आरती के पश्चात उपस्थित ग्रामीणों ने भगवान श्री गणेश का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। आयोजक की ओर से श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण भी किया गया। प्रतिमा का पूजन कराने वाले आचार्य पं. सत्य प्रकाश पांडेय ने कहा कि भगवान श्रीगणेश को विघ्नहर्ता कहा गया है। श्रद्धा और भक्ति के साथ गणेश पूजन करने से जीवन के कष्ट एवं विघ्न दूर होते हैं। भगवान गणेश सुख, समृद्धि और शांति प्रदान करने वाले देवता हैं।
विज्ञापन

गणेश प्रतिमा की स्थापना और पूजन से परिवार के साथ ही गांव और क्षेत्र के कल्याण की कामना की जाती है। गणेश भजनों और जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस दौरान जनार्दन उपाध्याय, राम गोपाल, विजय कुमार, रमाकांत, गिरजा उपाध्याय, बंसगोपाल, विजय नाथ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed