फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Panchayat elections: Minors become voters, causing commotion

पंचायत चुनाव : नाबालिग बने मतदाता, मची खलबली

Tue, 30 Dec 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 30 Dec 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Panchayat elections: Minors become voters, causing commotion
इटवा। फर्जी आधार कार्ड के जरिये स्थानीय तहसील क्षेत्र के गांवों की मतदाता सूची में दर्ज हुए हजारों बोगस मतदाता ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य व बीडीसी के सदस्यों का चुनाव करेंगे। इसके चलते पंचायत चुनाव में हिस्सा लेने वाले संभावित प्रत्याशियों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

ऐसा ही एक मामला विकास खंड खुनियांव के ग्राम सल्लनजोत में सामने आया है। यहां मतदाता सूची में पात्रों का नाम शामिल करने व अपात्रों का नाम हटाने के लिए बीएलओ इंद्रजीत यादव की तैनाती है। इनका कहना है कि मैंने आधार कार्ड का निरीक्षण करके पात्रों का नाम मतदाता सूची में दर्ज किया है। यही नहीं मजदूरी करके जीविकोपार्जन करने वाला बिहार निवासी महेंद्र का भी नाम आधार कार्ड को देखकर ही मतदाता सूची में दर्ज किया है।
विज्ञापन

वहीं इसी गांव के निवासी मतीउल्लाह, विनोद कुमार चौधरी, बैतुल्लाह,रामजी चौधरी, हमीदुल्लाह आदि का कहना है कि मतदाता सूची में 64 नाबालिग लोगों के नाम दर्ज हैं। जिनके आधार कार्ड की छाया प्रति मेरे पास है। उन्होंने बिहार निवासी महेंद्र का नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने इसकी शिकायत एसडीएम इटवा व एडीएम से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम इटवा कुणाल ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed