{"_id":"696293931a0436a0cd00d2db","slug":"siddharthnagar-news-panchayat-assistants-list-their-problems-and-demand-solutions-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-151423-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पंचायत सहायकों ने गिनाईं समस्याएं, समाधान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पंचायत सहायकों ने गिनाईं समस्याएं, समाधान की मांग
Sat, 10 Jan 2026 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 10 Jan 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों ने सौंपा ज्ञापन
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में तैनात कई ग्राम पंचायत सहायकों ने शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी बढ़नी को मोबाइल, रिचार्ज और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराए जाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
पंचायत सहायक वैभव मिश्र, अजय कुमार यादव, दौलतराम आदि लोगों का कहना है कि सभी ग्राम पंचायतों के समस्त पंचायत सहायकों को मोबाइल, मोबाइल रिचार्ज एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध न होने के कारण विभागीय कार्यों को करने में असुविधा हो रही है। इससे समस्त विभागीय कार्य समय से संपन्न नहीं हो पा रहा है। पूर्व में जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा इस विषय में पत्र जारी किया जा चुका है जबकि, जमीनी स्तर पर सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। इससे कार्य करने में समस्या हो रही है।
इस संबंध में बीडीओ बढ़नी अनिशि मणि पांडेय ने बताया कि इसके लिए उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी। ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत भवनों में सुविधाएं मिलने से ग्रामीणों को अपना कार्य कराने में आसानी और सुविधाजनक होगी। इससे लोगों को इधर उधर भाग दौड़ नहीं करना पड़ेगा।