फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Paddy and sugarcane crops flattened by rain and strong winds

Siddharthnagar News: बारिश और तेज हवा से धान व गन्ने की फसल धराशायी

Mon, 28 Sep 2026 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 28 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Paddy and sugarcane crops flattened by rain and strong winds
इटवा। स्थानीय क्षेत्र में लगातार तीन दिन हुई मूसलाधार बारिश किसानों के लिए आफत बन गई है। बारिश के साथ चल रही तेज हवाओं ने धान की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। इससे किसान चिंतित हो गए हैं। इटवा तहसील क्षेत्र के कई गांवों में सैकड़ों बीघा धान और गन्ने की फसल बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई है। कई खेतों में फसल जमीन पर गिर गई है जबकि गन्ने के पौधे भी तेज हवा और बारिश के चलते खेतों में गिर गए हैं। लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भरने से किसानों की चिंता और बढ़ गई है। तैयार होने के करीब पहुंच चुकी धान की फसल के गिर जाने से किसानों को भारी नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि खेती उनके परिवार की आय का मुख्य जरिया है और खेतों में खड़ी फसल ही सालभर की मेहनत और जमा पूंजी होती है। ऐसे में फसल के बर्बाद होने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है। किसानों के मुताबिक, इस बार खेती में पहले ही खाद, बीज, जोताई और सिंचाई समेत अन्य संसाधनों पर काफी खर्च हुआ है। बड़ी उम्मीद के साथ किसानों ने फसल तैयार की थी लेकिन लगातार बारिश और तेज हवाओं ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि खेतों में फसल गिरने के बाद अब उसके खराब होने की चिंता सताने लगी है। फसल को हुए नुकसान के बाद किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं। किसानों ने प्रशासन और कृषि विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से प्रभावित गांवों और खेतों का मौके पर पहुंचकर सर्वे कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि फसल नुकसान का वास्तविक आकलन कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed