Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Outrage over throwing bricks during idol immersion procession, case filed against six

Siddharthnagar News: मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा में ईंट फेंकने पर आक्रोश, छह पर केस

Sat, 25 Oct 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 25 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Outrage over throwing bricks during idol immersion procession, case filed against six
शोहरतगढ़ में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हंगामा में धरने पर बैठे लोग। स्रोत वीडियो स्क्रीनशॉट
शोहरतगढ़। नगर पंचायत शोहरतगढ़ में बृहस्पतिवार की रात मां लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान गांधीनगर वार्ड में ईंट फेंकने को लेकर तनाव उत्पन्न हो गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने इसे अफवाह तो कुछ ने घटना को सही बताया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी जब हिन्दू संगठनों को हुई तो आक्रोशित होकर विसर्जन शोभायात्रा रोक दी और कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर बैठ गए। सीओ मयंक द्विवेदी व थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर विसर्जन शोभायात्रा आगे बढ़ी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह इस मामले को लेकर लोगों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दो नामजद सहित कुछ छह लोगों पर धार्मिक उन्माद फैलाने सहित अन्य मामले में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, शोहरतगढ़ नगर पंचायत में बृहस्पतिवार की रात कस्बे में स्थापित लक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जन करने के लिए शोभायात्रा का डोला सज रहा था। सभी वार्ड की प्रतिमाएं श्रीराम जानकी मंदिर पर एकत्र होने लगीं। यहां से शोभायात्रा डोई नदी के लिए जानी थी।
गांधी नगर वार्ड के श्रद्धालु लक्ष्मी प्रतिमा का डोला लेकर श्रीराम जानकी मंदिर जा रहे थे। तभी कुछ लोग तेज-तेज चिल्लाने लगे कि दूसरे समुदाय की एक महिला और एक लड़के ने प्रतिमा पर ईंट फेंक दी है। यह खबर सुनते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद वाद-विवाद होने लगा और काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। दोनों तरफ से नारेबाजी होने लगी। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने इस घटना से आक्रोशित होकर शोभायात्रा रोक दी और काफी संख्या में लोग कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर बैठ गए।
मौके पर मौजूद सीओ मयंक द्विवेदी व थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने लोगों को शांत कराते हुए आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, तब जाकर विसर्जन शोभायात्रा आगे बढ़ी। उसके बाद नगर पंचायत की सभी प्रतिमाओं को पवित्र डोई नदी में मंत्रोच्चार कर विसर्जित की गई।
सभासद राजकुमार मोदनवाल व बब्लू गौड़ ने कहा कि हमारी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अगर कार्रवाई नहीं की गई तो कल से गोलघर में धरना दिया जाएगा।
इस संबंध में सीओ शोहरतगढ़ मयंक कुमार द्विवेदी ने बताया कि मामले में दो नामजद और चार अज्ञात सहित छह लोगों पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी गई है।

वहीं, थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने कहा कि किसी ने ईंट फेंकने की अफवाह फैला दी, जिससे लोग आक्रोशित हो गए थे। विसर्जन शोभायात्रा के दौरान पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद हुआ था। तहरीर मिली है। आगे की कार्रवाई की गई है। शांति व्यवस्था बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed