{"_id":"6a6a3fc27c82bdff6b056945","slug":"siddharthnagar-news-out-of-control-trailer-overturns-youth-and-12-cattle-killed-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-161995-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बेकाबू ट्रेलर पलटा, युवक और 12 मवेशियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बेकाबू ट्रेलर पलटा, युवक और 12 मवेशियों की मौत
Wed, 29 Jul 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
झारखंड से नेपाल जा रहा ट्रेलर रामनगर में हुआ हादसे का शिकार, चालक गिरफ्तार
ढेबरुआ। ढेबरुआ-बेंवा मार्ग पर रामनगर गांव के पास बुधवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 12 मवेशी चपेट में आकर मर गईं। एक भैंस घायल है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, झारखंड से नेपाल जा रहा ट्रेलर बुधवार सुबह करीब चार बजे मुंहचुरुवा घाट के उत्तर रामनगर गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क की पटरी से नीचे पलट गया। इसी दौरान सड़क किनारे अपने पशुओं की देखभाल के लिए सो रहा सूरज यादव (20) पुत्र रामप्रसाद ट्रेलर की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर ढेबरुआ पुलिस के साथ शोहरतगढ़, कठेला समय माता और चिल्हिया थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पशु चिकित्सकों की टीम ने मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें मुंहचुरुवा घाट के किनारे दफन कराया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर शोहरतगढ़ के एसडीएम राजेश कुमार और सीओ मयंक द्विवेदी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश चमार और सपा के पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
सीओ मयंक द्विवेदी ने बताया कि ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -
पढ़ाई के साथ पशुपाल में करता था सहयोग
- हादसे में मृत सूरज के पिता रामप्रसाद की दो गाय और दो भैंस, चाचा रामकुमार की पांच भैंस, एक गाय व एक बछड़ा और चाचा रामचरित्र की एक गाय की मौत हो गई। एक साथ 12 मवेशियों की मौत से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। सूरज यादव ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की थी और दो-तीन दिन पहले ही नजदीकी इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में प्रवेश लिया था। परिजनों के अनुसार वह पढ़ाई के साथ परिवार के पशुपालन में भी पूरा सहयोग करता था। मवेशियों की सुरक्षा के लिए वह अक्सर रात में उनके पास ही सोता था। पांच भाइयों में सबसे छोटा सूरज मेहनती और जिम्मेदार स्वभाव का था। उसकी असमय मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा है।