{"_id":"6ada4a35d6cbf4e88200f7e5","slug":"siddharthnagar-news-operation-of-an-unrecognised-school-shut-down-notice-issued-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-166895-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बिना मान्यता चल रहे विद्यालय का संचालन बंद कराया, नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बिना मान्यता चल रहे विद्यालय का संचालन बंद कराया, नोटिस
Thu, 22 Oct 2026 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
भनवापुर। विभिन्न शिकायतों के आधार पर बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार शुक्ल ने ब्लॉक क्षेत्र में बिना मान्यता के कक्षाएं संचालित करने वाले स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान तेनुई स्थित आस्था इंग्लिश पब्लिक स्कूल बिना मान्यता के संचालित मिला।
इसके अलावा कई विद्यालयों में मानक के विपरीत कक्षाएं चलती मिलें। खंड शिक्षा अधिकारी ने संबंधित विद्यालयों का संचालन तत्काल बंद कराते हुए नोटिस जारी की।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय संचालकों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अमान्य विद्यालयों का संचालन करने वालों में हलचल रही। स्थानीय जागरूक नागरिकों ने अभियान को नियमित रूप से चलाने की मांग की, ताकि बिना मान्यता के विद्यालयों और कक्षाओं के संचालन पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार शुक्ल ने बताया कि क्षेत्र में मान्यता के विपरीत विद्यालयों और अमान्य कक्षाओं के संचालन के खिलाफ समय-समय पर सघन निरीक्षण जारी रहेगा।
बृहस्पतिवार को जिन विद्यालयों में अनियमितता मिली, उनका संचालन बंद कराकर नोटिस जारी की गई है। यदि दोबारा संचालन होता मिला तो संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।