फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: OPD on the first floor, increased problems for the elderly

Siddharthnagar News: प्रथम तल पर ओपीडी, बुजुर्गों की बढ़ी परेशानी

Wed, 10 Dec 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 10 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: OPD on the first floor, increased problems for the elderly
मेडिकल कॉलेज में स्थित होमियोपैथी ओपीडी में मरीज के स्वास्थ्य की जानकारी लेते चिकित्सक। संवाद - फोटो : सुकृति शॉप पर सामान देखतीं संदीक्षा सदस्य।
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में लगभग 20 वर्षों से होम्योपैथ विभाग की ओपीडी का संचालन किया जा रहा है। पहले तल पर ओपीडी का संचालन होने से बुजुर्ग मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जबकि एक ही कमरे में सभी सुविधा होने से भी मरीजों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के पुराने भवन में संचालित होम्योपैथ के ओपीडी में प्रतिदिन 100 से अधिक मरीजों का इलाज किया जाता है। इसमें से कई मरीज बुजुर्ग व विकलांग भी होते हैं, जिससे प्रथम तल पर सिढि़यां चढ़कर जाने में ऐसे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, आयुष भवन के एक मात्र कक्ष में संचालित है, जहां ओपीडी, दवा वितरण और दवाइयों का पूरा स्टॉक रखे जाने से जगह की भी कमी रहती है। अधिक मरीज आने पर लोगों को बाहर खड़ा रहना पड़ता है और सीमित स्थान के कारण मरीज चिकित्सक को अपनी समस्या भी ठीक से नहीं बता पाते। चिकित्सकों के अनुसार गुर्दे की पथरी, एलर्जी, फंगल इंफेक्शन, जुकाम, दाद, मस्से जैसी शिकायतों वाले मरीज ज्यादा आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed