{"_id":"6a74c8a55237acdf750433c8","slug":"siddharthnagar-news-old-pond-to-get-a-new-look-beautification-work-beginssiddharthnagar-news-old-pond-to-get-a-new-look-beautification-work-begins-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-162432-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पुराने पोखरे को मिलेगा नया स्वरूप, सुंदरीकरण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पुराने पोखरे को मिलेगा नया स्वरूप, सुंदरीकरण कार्य शुरू
Thu, 06 Aug 2026 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड संख्या-9 हरिवंधनपुर (कोहड़ौरा) स्थित काली माता स्थान के सामने वर्षों पुराने पोखरे को नया स्वरूप देने की कवायद शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने पोखरे के सुंदरीकरण कार्य का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि तालाब और पोखरे केवल जल स्रोत नहीं बल्कि पर्यावरण और सांस्कृतिक विरासत का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
उद्घाटन के बाद आयोजित जन चौपाल में डॉ. द्विवेदी ने कहा कि सार्वजनिक जलाशयों का संरक्षण समय की जरूरत है। पोखरों के सौंदर्यीकरण से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों की उपयोगिता भी बढ़ेगी। उन्होंने लोगों से विकास कार्यों में सहयोग करने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
जन चौपाल में स्थानीय लोगों ने सड़क, नाली, पेयजल और अन्य विकास कार्यों से जुड़ी समस्याएं रखीं।