{"_id":"68a375246cf7cc072c038014","slug":"siddharthnagar-news-now-the-envelope-will-tell-you-the-rules-for-consuming-medicine-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-143029-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अब लिफाफा बताएगा दवा खाने का कायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अब लिफाफा बताएगा दवा खाने का कायदा
Tue, 19 Aug 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के पुराने भवन में मरीजों को लिफाफे में दवा का वितरण करते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : संवाद
- पहले हाथ में देते थे दवा, कई बार मरीजों को खाने में होती थी दिक्कत
- अब डॉक्टर के लिखने के हिसाब से लिफाफे में लगाएंगे निशान, जिससे मरीज को खाने में ना हो दिक्कत
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में ओपीडी में लिखी जाने वाली दवाओं को लिफाफे में दिया जाने लगा है। इसपर मेडिकल कॉलेज के नाम के अलावा दवा को खाने का समय भी अंकित किया जा रहा है। इससे मरीजों को अब दवा खाने के लिए बार-बार किसी से जानकारी लेने की जरूरत नहीं पड़ रही है।
मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 1500 से अधिक मरीजों का इलाज किया जाता है। सभी मरीजों को दवा का वितरण भी किया जाता है। पहले मरीजों को खाने का तरीका बताकर हाथ में दवा दे दी जाती थी। इससे अधिकतर मरीज दवा को सही समय पर नहीं खाते थे, जबकि दवा को असमय बदलकर खा लेते थे, जिससे उन्हें स्वास्थ्य लाभ होने के साथ अन्य परेशानियों का भी सामना करना पड़ता था।
अब मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों को दवा लिफाफे में उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही लिफाफे पर समय और दवा कैसे खानी है, इसे दर्शाया जा रहा है। इससे मरीजों को कौन सी दवा कब खानी है, इसकी जानकारी आसानी से हो जा रही है। वहीं दवा इधर-उधर भी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
प्राचार्य प्रो. राजेश मोहन ने बताया कि लिफाफे में रखकर दवा देने के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं। इससे मरीजों को अब दवा को समय से खाने के साथ भूलने की समस्या से भी छुटकारा मिल रहा है।