{"_id":"697cef80f43c71129701bdf6","slug":"siddharthnagar-news-notice-of-no-mapping-voters-to-be-issued-soon-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-152623-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नो-मैपिंग वाले मतदाताओं के नोटिस का जल्द करवा लें निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नो-मैपिंग वाले मतदाताओं के नोटिस का जल्द करवा लें निस्तारण
Fri, 30 Jan 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज तहसील सभागार में नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी नोटिस का निस्तारण करते एसडीएम राजेश
सिद्धार्थनगर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी नोटिसों के निस्तारण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में बिना मैपिंग वाले कुल 38,735 मतदाताओं में से अब तक 38,385 मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
प्रशासन द्वारा शुक्रवार को जारी जानकारी के अनुसार, इनमें से लगभग 19,107 मतदाताओं को नोटिस का वितरण किया जा चुका है। नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं में से 6,105 मतदाताओं ने समय रहते नोटिस का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों के समक्ष आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत कर अपने मतदाता होने की पुष्टि कराई, जिससे उनका नाम मतदाता सूची में सुरक्षित हो सके। नो-मैपिंग मतदाताओं के नोटिसों की सुनवाई तहसील सभागार सहित अन्य निर्धारित कार्यालयों में की जा रही है।
इस संबंध में उपजिलाधिकारी राजेश कुमार ने तहसील सभागार में सुनवाई करते हुए बताया कि अपेक्षाकृत कम संख्या में नागरिकों के पहुंचने के कारण सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) को निर्देशित किया गया है कि वे नजदीकी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित कर नोटिसों का निस्तारण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
एसडीएम ने सभी नागरिकों से अपील की कि जिन मतदाताओं को एसआईआर के तहत नोटिस प्राप्त हुए हैं, वे निर्धारित समय के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित फार्म अवश्य जमा करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी मतदाता का विवरण डाटाबेस से मेल नहीं खाता है तो नोटिस मिलने पर 11 वैध अभिलेखों में से किसी एक का प्रमाण प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।