फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: No shade from clouds; heat causes distress

Siddharthnagar News: बादल की छांव नहीं गर्मी ने किया परेशान

Tue, 11 Aug 2026 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 11 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: No shade from clouds; heat causes distress
सिद्धार्थनगर। सावन में भी बारिश के इंतजार में जिले के लोग गर्मी और उमस से बेहाल हैं। मंगलवार को आसमान साफ रहा, बादलों की छांव तक नसीब नहीं हुई। तेज धूप और गर्मी ने लोगों को पसीने से तर-बतर कर दिया। बारिश की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को दिनभर राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले के बांसी वर्षामापी केंद्र पर पिछले 24 घंटे में महज 1.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। यह बारिश भी लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए नाकाफी रही। दिन चढ़ने के साथ गर्मी और उमस का असर बढ़ता गया। बाजारों में लोग धूप से बचने के लिए छांव तलाशते नजर आए।
विज्ञापन

खास बात यह रही कि बारिश के लिए आसमान में बादलों का जमावड़ा भी नहीं दिखा। मानसूनी सीजन में सामान्य तौर पर बादलों से घिरे रहने वाले आसमान के बीच मंगलवार को तेज धूप ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी। बारिश न होने से खेतों में भी किसान आसमान की ओर उम्मीद लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed