{"_id":"6917775f1a265938680a58d9","slug":"siddharthnagar-news-new-flyover-on-highway-will-remove-barrier-of-railway-crossing-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-148142-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: हाईवे पर नया फ्लाई ओवर दूर करेगा रेलवे क्राॅसिंग की बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: हाईवे पर नया फ्लाई ओवर दूर करेगा रेलवे क्राॅसिंग की बाधा
Sat, 15 Nov 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
परसा रेलवे क्रासिंग के पास ओवरब्रिज निमार्ण कार्य शूरू। संवाद
- फोटो : 1
- शोहरतगढ़ होते हुए बढ़नी हाईवे के परसा रेलवे क्राॅसिंग पर 78 करोड़ की लागत से बनेगा फ्लाईओवर
- जिले में 55 किमी लंबे एनएच-730 पर परसा क्राॅसिंग पर बनाया जा रहा चौथा ढाई किमी लंबा फ्लाईओवर
सिद्धार्थनगर। जिले में बने 55 किमी से अधिक लंबे एनएच-730 पर बिना बाधा के वाहन चालक फर्राटा भर सकेंगे। शोहरतगढ़ से बढ़नी के बीच परसा रेलवे क्रॉसिंग पर 2.5 किमी लंबा फ्लाईओवर बन रहा है, जिसे अक्तूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। 78 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस फ्लाईओवर से रेलवे क्राॅसिंग की अंतिम बाधा खत्म हो जाएगी। इसके निर्माण के लिए तीन गांवों के सैकड़ों किसानों की छह हेक्टेयर से अधिक भूमि अधिग्रहीत की गई है।
जिले की महराजगंज सीमा उसका से शहर और शोहरतगढ़ होते हुए बढ़नी तक जाने वाले एनएच-730 पर चार रेलवे क्राॅसिंग पड़ रही थीं। इनमें उसका में पड़ने वाली दो रेलवे क्राॅसिंग की बाधा बाईपास बनाकर समाप्त कर दी गई है। वहीं चिल्हिया में बाईपास और फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। अब इस मार्ग शेष बचे एकमात्र परसा रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हो गया है, जिससे वाहन चालकों को रेलवे क्राॅसिंग पर रुक कर ट्रेन गुजरने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस मार्ग पर बिना किसी बाधा के चालक फर्राटा भर सकेंगे। हाईवे की तरफ से इस फ्लाईओवर के निर्माण के लिए सिसवा खुर्द, पड़रिया और परसा गांव के किसानों की छह हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की गई है। इसके तहत परसा रेलवे क्राॅसिंग के पास एनएचएआई की ओर से फ्लाईओवर के बीम निर्माण के लिए खुदाई और सरिया बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। फ्लाईओवर यहां स्थित एक महाविद्यालय के पास से शुरू होकर हाईवे और पड़रिया गांव के बीच से होकर सिसवा चौराहे के पश्चिम तक निर्मित होगा। इससे स्थानीय लोगों समेत आसपास के गांव के लोगों में खुशी है।
-- -- -- -- -- -- --
वाहन चालकों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
हाईवे पर परसा रेलवे क्राॅसिंग पर बनने वाले ढाई किमी लंबे फ्लाईओवर से शोहरतगढ़ से बढ़नी तक आवागमन में सुविधा होगी। साथ ही इसी मार्ग से बलरामपुर, गोंडा, लखनऊ और बहराइच आदि तक यात्रा करने वाले वाहन चालकों को भी राहत मिलेगी। इससे जिले में प्रवेश करने वाले वाहन चालकों को एनएच-730 पर कहीं भी रेलवे क्राॅसिंग पर रुकने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। अब तक शहर और शोहरतगढ़ से बढ़नी तक की यात्रा करने वाले वाहन चालकों को परसा रेलवे क्राॅसिंग बंद होने पर ट्रेन गुजरने तक इंतजार करना पड़ता था। यहां तक कि गंभीर बीमारी या घायल को ले जा रही एंबुलेंस को भी क्रॉसिंग बंद होने की स्थिति में काफी देर तक इंतजार करना पड़ता था। इससे उसकी हालत और बिगड़ जाती थी। अब इस समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
शोहरतगढ़ और चिल्हिया में बन रहे तीन फ्लाईओवर
एनएच-730 पर शोहरतगढ़ में 189 करोड़ की लागत से 6.27 किमी लंबा बाईपास का निर्माण कराया जा रहा है। इसके तहत यहां पर दो रेलवे फ्लाईओवर का निर्माण भी कराया जा रहा है। इससे शोहरतगढ़ में कस्बा की घनी आबादी के बीच से गुजरने वाले हाईवे पर आवागमन सुगम हो जाएगा और वाहन चालकों को जाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। इस बाईपास व फ्लाईओवर निर्माण के लिए सात राजस्व गांवों के 171 किसानों से भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है। वहीं चिल्हिया में 2.5 किमी लंबा बाईपास निर्माण के साथ ही फ्लाईओवर बन रहा है। इन जगहों पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य चल रहा है। इससे यहां वाहन चालकों को रेलवे क्राॅसिंग पर रुकने की समस्या से निजात मिलेगी।
-- -- -- -- -
परसा रेलवे क्राॅसिंग पर फ्लाईओवर बनने से आवागमन करने वाले लोगों के समय की बचत होगी। यात्रा सुरक्षित रहेगी और बेवजह नहीं रुकना होगा।
अब्दुल सलाम, औदही कलां
परसा रेलवे क्राॅसिंग के पास ओवरब्रिज का काम तेजी से हो रहा है। इस काम के होने से रेलवे क्राॅसिंग पर ट्रेन के जाने का इंतजार नहीं करना होगा।
महेंद्र शुक्ल, तुलसियापुर
-- -- -
एनएच-730 पर परसा रेलवे क्राॅसिंग पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था को इसे निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
- जयशंकर सिंह, एई, एनएचएआई