फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Mustard and flax seeds to be provided for free; 50 percent subsidy on wheat

Siddharthnagar News: सरसों, अलसी के बीज मुफ्त मिलेंगे, गेहूं पर 50 प्रतिशत अनुदान

Sat, 24 Oct 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 24 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Mustard and flax seeds to be provided for free; 50 percent subsidy on wheat
- मटर और मसूर के बीज पर भी मिलेगी छूट, कृषि विभाग के पोर्टल पर शुरू हुई ऑनलाइन बुकिंग
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। रबी सीजन में किसानों को सरसों और अलसी के बीज निशुल्क मिलेंगे, जबकि मटर, मसूर और सरसों के सामान्य बीज पर 75 से 100 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा। वहीं, गेहूं के बीज पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। कृषि विभाग ने विभिन्न योजनाओं के तहत बीज वितरण के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। इच्छुक पंजीकृत किसान कृषि विभाग के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
कृषि विभाग के अनुसार, रबी सीजन में तिलहन एवं दलहन बीज मिनीकिट वितरण कार्यक्रम, मिलेट्स कार्यक्रम, मिशन फॉर आत्मनिर्भरता इन पल्सेस, आईसीडीपी गेहूं योजना और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एनएफएसएम) के बीज घटक सहित विभिन्न योजनाओं के तहत बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। सरसों और अलसी के मिनीकिट निशुल्क वितरित किए जाएंगे। सामान्य श्रेणी के सरसों, मसूर और मटर के बीज पर निर्धारित मानकों के अनुसार अनुदान मिलेगा। गेहूं के प्रमाणित बीज पर भी 50 प्रतिशत अनुदान की व्यवस्था है।
विज्ञापन


ई-लॉटरी से होगा लाभार्थियों का चयन
योजनाओं के तहत निर्धारित सीमा तक ऑनलाइन बुकिंग करने वाले पंजीकृत किसानों को राजकीय कृषि बीज भंडार के माध्यम से बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। बुकिंग के बाद ई-लॉटरी के जरिये आवेदन की पुष्टि की जाएगी। चयनित किसान निशुल्क मिनीकिट या अनुदानित बीज प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक राजेश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग में किसी तरह की परेशानी होने पर किसान न्याय पंचायत स्तर पर तैनात कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक वर्ग-सी की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी राजकीय कृषि बीज भंडार पर संपर्क कर भी बुकिंग कराई जा सकती है। उन्होंने किसानों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए समय से आवेदन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed