फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Mourning was done by reciting Nauha in memory of the martyrdom of Hazrat Qasim

Siddharthnagar News: हजरत कासिम की शहादत की याद में नौहा पढ़कर किया मातम

Mon, 11 Aug 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 11 Aug 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Mourning was done by reciting Nauha in memory of the martyrdom of Hazrat Qasim
डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर में आयोजित तरही शब्बेदारी में नौहा मातम करते अकीदतमंद।  - फोटो : संवाद
-डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर कस्बा स्थित इमाम बारगाह हुसैनिया अली हसन पर अंजुमन फिदा-ए-कासिम की ओर से आयोजित हुई तरही शब्बेदारी
विज्ञापन

डुमरियागंज। क्षेत्र के हल्लौर कस्बा स्थित इमाम बारगाह हुसैनिया अली हसन पर रविवार की रात अंजुमन फिदाए कासिम के तत्वाधान में तरही शब्बेदारी का आयोजन किया गया। इसमें मरसिया मजलिस आयोजित हुई और अकीदतमंदों ने सारी रात नौहा पढ़कर मातम किया। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र मेहमान नौहा खां शबीह अब्बास आरफी और डाॅक्टर नायाब हल्लौरी रहे। उन्होंने कई दर्द भरे नौहे पेश कर लोगों को गमगीन कर दिया।

अंजुमन फिदा-ए-कासिम की ओर से आयोजित शब्बेदारी के कार्यक्रम की शुरुआत महताब हैदर ने कलाम पाक की तिलावत के साथ की। इसके बाद इमाम बारगाह हुसैनिया अबु तालिब से हजरत कासिम के ताबूत की शबीह और अलम का जुलूस निकाला गया। जुलूस नौहां-मातम के बीच इमाम बारगाह हुसैनिया अली हसन में पहुंचकर समाप्त हो गया। इसके बाद मरसिया हैदरे कर्रार और उनके सहयोगी ने पढ़ा। मौलाना शाहकार हुसैन जैदी ने कहा कि हजरत इमाम हसन के कमसिन बेटे हजरत कासिम की शहादत को बयान किया, जिसको सुनकर मजलिस में मौजूद सभी अजादार रो पड़े। मजलिस के बाद अंजुमनो की ओर से नौहा कर मातम का सिलसिला शुरू हुआ। इसमें मेहमान अंजुमन सिपाहे हुसैनी भनोली सादात अमेठी और अंजुमन यादगारे हुसैनी सेंथल-बरैली, अंजुमन फरोग मातम, अंजुमन गुलदस्ता मातम के मातमी दस्ते ने नौहा ख्वानी और सीनाजनी की। कार्यक्रम रात्रि 10 बजे शुरू होकर सोमवार को सुबह सात बजे समाप्त हुआ। कार्यक्रम में भारी संख्या में बारिश के बावजूद लोग मौजूद रहे। इस दौरान अर्शी वासती, असगर रिजवी गुड्डू, कैफी रिजवी, समर अब्बास, मोउत्तर रिजवी, साजिद मंटू, मंजर, मोहम्मद सलीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed