फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Mother's milk is the greatest protective shield for a newborn

Siddharthnagar News: नवजात के लिए मां का दूध सबसे बड़ा सुरक्षा कवच

Wed, 05 Aug 2026 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 05 Aug 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Mother's milk is the greatest protective shield for a newborn
विश्व स्तनपान सप्ताह पर मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर बुधवार को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में बाल रोग विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों ने माताओं और उनके परिजन को नवजात शिशुओं के लिए स्तनपान के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान जन्म के पहले घंटे में स्तनपान शुरू करने और छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने का संदेश दिया गया।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएन उपाध्याय ने कहा कि नवजात के लिए मां का दूध सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। जन्म के पहले घंटे में स्तनपान शुरू करना शिशु के स्वस्थ जीवन की मजबूत नींव रखता है। उन्होंने कहा कि मां का दूध शिशु को संक्रमण, कुपोषण और कई गंभीर बीमारियों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विज्ञापन

बाल रोग विभाग की प्रभारी डॉ. नम्रता चौधरी ने कहा कि स्तनपान को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मां का दूध बच्चे के लिए संपूर्ण और सर्वोत्तम आहार है, जिसका कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संजय और एसएनसीयू के नोडल अधिकारी डॉ. फुरकान अहमद ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्तनपान के वैज्ञानिक लाभ, नवजात की देखभाल और समय पर स्तनपान शुरू कराने के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। सीनियर रेजिडेंट डॉ. विपिन ने कहा कि केवल मां का दूध पिलाना शिशु को कुपोषण और संक्रमण से बचाने का सबसे सरल, सुरक्षित और प्रभावी उपाय है।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एमबीबीएस 2022 बैच के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्तनपान जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक रहा, जिसने लोगों को स्तनपान से जुड़ी भ्रांतियों के प्रति जागरूक किया और सही संदेश दिया।

इस अवसर पर एसएनसीयू में भर्ती नवजात शिशुओं की माताओं सीमा, जैतुननिशा और सुमन ने अपने बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार होने पर बाल रोग विभाग के चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों एवं पूरे स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन नर्सिंग इंचार्ज श्रीश श्रीवास्तव ने किया।
इस दौरान एमबीबीएस छात्र गोविंद, हर्षिता, महरुन निशा सहित नर्सिंग अधिकारी सरोज पांडेय, हेमलता, रिंकी गुप्ता व उनके परिजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed