{"_id":"693da8ceb05b1e1f150660ac","slug":"siddharthnagar-news-more-than-241-lakh-cases-settled-in-national-lok-adalat-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-149843-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे 2.41 लाख से अधिक मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे 2.41 लाख से अधिक मामले
Sun, 14 Dec 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 14 Dec 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में में अपनी समस्या का निस्तारण करते लोग। संवाद
सिद्धार्थनगर। जनपद एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजय कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
इसमें सिविल कोर्ट एवं बाह्य न्यायालय बांसी, डुमरियागंज, ग्राम न्यायालय इटवा सहित जिला कारागार तथा समस्त राजस्व, चकबंदी न्यायालयों और सभी बैंकों के मामले शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती की प्रतिमा का माल्यार्पण करके किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 2,41,562 मुकदमों का निस्तारण करते हुए समस्त मामलों में अर्थदंड और सैटलमेंट धनराशि के रूप में कुल धनराशि 16.59 करोड़ रुपये वसूले और दिलाए गए।
विज्ञापन
इस दौरान अखिलेश कुमार पांडेय प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, अरविंद राय पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना प्रतिकर दावा अधिकरण, मोहम्मद रफी प्रथम अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, वीरेंद्र कुमार विशेष अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट सह नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।