{"_id":"6af9ed621f28858dfb08e2b3","slug":"siddharthnagar-news-mission-shakti-team-visits-four-villages-informs-women-about-safety-measures-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-168216-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चार गांवों में पहुंची मिशन शक्ति टीम, महिलाओं को बताए सुरक्षा के उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चार गांवों में पहुंची मिशन शक्ति टीम, महिलाओं को बताए सुरक्षा के उपाय
Sun, 15 Nov 2026 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
- महिला अपराध, साइबर ठगी से बचाव और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
- हेल्पलाइन नंबरों के जरिए तत्काल सहायता लेने के लिए किया प्रेरित
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज-6 के तहत रविवार को जिले के चार थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने गांवों में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्हें महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
चिल्हिया थाना क्षेत्र के ग्राम सिसवा, कपिलवस्तु थाना क्षेत्र के ठाकुरापुर, खेसरहा थाना क्षेत्र के टीकुइया और मोहाना थाना क्षेत्र के घोषवा टोला बर्डपुर में जनचौपाल और बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किए गए। मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना और रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी।
पुलिस टीमों ने महिलाओं को साइबर ठगी से बचाव के तरीके भी बताए। अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, किसी से ओटीपी साझा नहीं करने और ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। इसके अलावा एंटी रोमियो अभियान के बारे में जानकारी देते हुए छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
महिलाओं और बालिकाओं को 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 महिला पावर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन सहित अन्य उपयोगी नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस टीमों ने कहा कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर चुप रहने के बजाय हेल्पलाइन नंबरों के जरिये तत्काल सहायता लें। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करना है।