{"_id":"68a8c4786c3b6bdd360fe790","slug":"siddharthnagar-news-middle-aged-man-died-due-to-lightning-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-143273-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बिजली गिरने से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बिजली गिरने से अधेड़ की मौत
Sat, 23 Aug 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के खुटहना गांव में शुक्रवार शाम बिजली गिरने से खुटहना गांव निवासी हरिशंकर पांडेय (46) की मौत हो गई है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया, जिसके बाद पंचनामा कराकर शव उन्हें सौंपा गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर नायब तहसीलदार चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ने पहुंचकर घटना का जायजा लिया है।
खुटहना गांव निवासी हरिशंकर पांडेय (46) पुत्र रामकुमार पांडेय शुक्रवार शाम को खेत देखने गए थे। इसी दौरान बिजली गिरने से उसकी चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई है। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव सहित आसपास क्षेत्र के लोग शोकाकुल हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तहसील प्रशासन के साथ साथ कोतवाली पुलिस पहुंच गई है।
कोतवाल संतोष कुमार तिवारी का कहना है कि अभी तक परिजनों ने कोई लिखित सूचना नहीं दी है। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।