Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Meenakshi, a daughter of Kaharpurwa, wins gold medal in relay race

Siddharthnagar News: काहरपुरवा की बेटी मीनाक्षी ने रिले दौड़ में जीता स्वर्ण पदक

Tue, 03 Nov 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 03 Nov 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Meenakshi, a daughter of Kaharpurwa, wins gold medal in relay race
- अखिल भारतीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर एसजीएफआई के लिए हुआ चयन
विज्ञापन

- बस्ती के विद्यालय में कक्षा 10 की छात्रा हैं मीनाक्षी, परिवार और क्षेत्र में खुशी
घोसियारी। मिठवल ब्लॉक के काहरपुरवा गांव की बेटी मीनाक्षी चौधरी ने अखिल भारतीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने 400 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है।
अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से 30 अक्तूबर से चार नवंबर तक प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें मीनाक्षी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

मीनाक्षी खेसरहा ब्लॉक क्षेत्र में कार्यरत प्रधानाध्यापक श्रीकृष्ण चौधरी की छोटी बेटी हैं। वह सरस्वती बालिका विद्यालय, रामबाग बस्ती में कक्षा 10 की छात्रा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी इस सफलता से परिवार के साथ विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। एसजीएफआई प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर शिक्षकों, क्षेत्रीय लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। लोगों ने उम्मीद जताई कि मीनाक्षी आगे भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed