{"_id":"6976640867bacd62ce037354","slug":"siddharthnagar-news-medical-college-beats-prayagraj-5-1-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-152407-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मेडिकल कॉलेज ने प्रयागराज को 5-1 से हराकर जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मेडिकल कॉलेज ने प्रयागराज को 5-1 से हराकर जीता खिताब
Mon, 26 Jan 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 26 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में आयोजित एकाया महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को कई खेल प्रतियोगिता आयोजित की गईं। खेल प्रतियोगिता के फुटबॉल मैच में माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज ने मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रयागराज को 5-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
रविवार को सबसे पहले शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 2023 बैच के मोहसिन खान विजेता रहे। इसके बाद आयोजित हुई फुटबॉल प्रतियोगिता में मेडिकल कॉलेज विजेता रहा। क्रिकेट, वाॅलीबाल, बैडमिंटन, कबड्डी के लीग मैच भी हुए। वहीं, परिसर में न्यूज पेपर कटिंग, कला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता के दौरान सभी खिलाड़ियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
इस दौरान प्रभारी प्राचार्य डॉ. हस्मतुल्लाह, डॉ. विष्णु, डॉ. आशीष, डॉ. अवीनाश, पूजा कुमारी, मानस गुप्ता आदि मौजूद रहे।