फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Maharishi Valmiki is always venerable for all of usSiddharthnagar News: Maharishi Valmiki is always venerable for all of us

Siddharthnagar News: महर्षि वाल्मीकि हम सभी के लिए सदैव वंदनीय

Tue, 07 Oct 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 07 Oct 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Maharishi Valmiki is always venerable for all of usSiddharthnagar News: Maharishi Valmiki is always venerable for all of us
सिद्धार्थनगर। रत्नाकर नामक डाकू से जीवन यात्रा प्रारंभ कर संसार को रामायण की रचना, राम चरित्र देने वाले महर्षि वाल्मीकि सदैव हम-सभी के लिए वंदनीय है। देवर्षि नारद की शिक्षा से अपने जीवन को परिवर्तित करने के साथ तपोमय जीवन का आदर्श मार्ग प्रस्तुत करने वाले महर्षि वाल्मीकि मानव सभ्यता को सुधारवादी दृष्टिकोण की शिक्षा दी है।
विज्ञापन

उक्त बातें ब्रह्मर्षि बावरा सिद्धार्थ ममता गृह के संस्थापक चंद्रेश शास्त्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कही।उन्होंने कहा कि तमसा नदी के तट पर बहेलिया के द्वारा मारे गए क्रौच पक्षी के प्रति दया से भावुक हुए महर्षि वाल्मीकि ने बहेलिए को संस्कृत श्लोक में श्राप दे डाला। वहीं से महर्षि वाल्मीकि की काव्य यात्रा प्रारंभ हो गई, दया की भावना ने प्रभु श्रीराम के प्रति समर्पण भाव स्थापित कर दिया था। महानायक भगवान श्रीराम के जीवन के संदर्भ में रामायण की रचना करने वाले महर्षि महर्षि वाल्मीकि सदैव वंदनीय हैं। इससे पूर्व शिक्षक सुनील पाल, प्रीति कुमारी, रमेश कुमार, प्रिंसी, पुष्पा ने भी महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प चंदन अर्पित किया। इस दौरान शालिनी रवि, नीलम, अर्चना, रुक्मी, साहबान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed