फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Made aware about misleading information and fake news

Siddharthnagar News: भ्रामक सूचनाओं और फेक न्यूज के बारे में जागरूक किया

Mon, 06 Oct 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 06 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Made aware about misleading information and fake news
- पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित हुई डिजिटल वॉरियर्स की गोष्ठी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइंस सभागार में रविवार को डिजिटल वॉरियर्स के साथ में गोष्ठी हुई। इसमें वालंटियर को कई जानकारी दी गई। इसके साथ ही डिजिटल वॉरियर्स को साइबर अपराधों, सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं और फेक न्यूज आदि के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें बताया गया कि लोगों इसके बारे में जानकारी दी।
एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने बताया कि गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य डिजिटल वॉरियर्स को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना, सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं और फेक न्यूज को रोकने में उनकी भूमिका को सुदृढ़ करना तथा समाज में साइबर जागरूकता अभियान को गति प्रदान करना है। अपर पुलिस अधीक्षक ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए डिजिटल वॉरियर्स की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर अपराध एक गंभीर चुनौती बनकर उभरी है। सोशल मीडिया के दुरुपयोग से न केवल सामाजिक सौहार्द को खतरा उत्पन्न होता है बल्कि व्यक्तिगत और आर्थिक नुकसान भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

डिजिटल वॉरियर्स को समाज का एक जिम्मेदार हिस्सा बताते हुए उन्होंने अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूकता फैलाएं और समाज को सुरक्षित बनाने में योगदान दें । इस तरह के प्रयास न केवल साइबर अपराधों को कम करने में सहायक होंगे बल्कि समाज में विश्वास और सुरक्षा की भावना को भी बढ़ाएंगे। इनका दायित्व है कि वे अफवाहों को रोकें, फेक न्यूज को पहचानें और बिना सत्यापन के किसी भी जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा न करें। किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। गोष्ठी में उपस्थित डिजिटल वॉरियर्स को अपने कर्तव्यों का पालन करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया गया, साथ ही पुलिस के सकारात्मक कार्यों को प्रोत्साहित करने और आम जनता को साइबर अपराधों से बचाने में सहयोग करने का आह्वान किया गया। तथा गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से साइबर जागरूकता के लिए साइबर दोस्त नाम से संचालित किए जा रहे एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के अकाउंट @UPPolice के बारे में भी जागरूक किया गया । इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed