फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Made a path with hard work... now the daughters of the district are shining

Siddharthnagar News: कड़ी मेहनत से बनाई राह... अब चमक बिखेर रहीं जिले की बेटियां

Sun, 14 Dec 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 14 Dec 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Made a path with hard work... now the daughters of the district are shining
बढ़नी। मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती है, इसका जीता-जागता उदाहरण हैं वह बेटियां, जिन्होंने कड़ी मेहनत कर खुद को इस काबिल बनाया है कि वह अब भीड़ से अलग हटकर खड़ी नजर आ रहीं हैं।
विज्ञापन

दो छात्राओं का चयन स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर में हुआ है जबकि एक स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ में चयनित होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। इसके अतिरिक्त आठ छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया है। वहीं दो छात्रों ने भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी सहभागिता दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोच शंभू नाथ गुप्ता ने बताया उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से चयनित होकर दिसंबर 2020 में सहायक अध्यापक (शारीरिक शिक्षा) के पद पर कार्यभार ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विद्यालय में खेल को नई दिशा देने और बच्चों को प्रेरित करने के उद्देश्य से जून 2022 से विद्यालय समय के अतिरिक्त सुबह-शाम दो-दो घंटे का नियमित वॉलीबाल का प्रशिक्षण देना शुरू किया। सहायक अध्यापक शारीरिक शिक्षा रत्नेश का भी मार्गदर्शन खिलाड़ियों को लगातार मिलने लगा। इसका नतीजा है कि अब लगातार प्रशिक्षण के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं।
प्रदेश स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में पर चुने जाने के बाद में सोनी पासवान ने बताया कि पढ़ाई के अतिरिक्त इस खेल में प्रतिदिन बिना शिक्षा का नुकसान हुए ढेर सारी मेहनत की, जिसमें दो घंटा सुबह दो घंटा शाम को पसीना बहाया। सुबह 4:00 बजे उठकर पांच बजे तक गांधी आदर्श विद्यालय के ग्राउंड पर पहुंचकर सुबह कोच की निगरानी में प्रैक्टिस की जाती थी।
प्रदेश स्तरीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता के लिए टीम में चुने जाने के बाद में बातचीत में गायत्री ने बताया कि कक्षा आठ से मेरी रुचि वॉलीबाल खेलने में बढ़ी। शारीरिक शिक्षक से बात की तो उन्होंने खेल शुरू कराया। शुरू में तो काफी परेशानी हुई लेकिन बाद में आदत पड़ गई।

सुबह-शाम खेल मैदान पर बयान शिक्षक के बताए हुए समय के अनुसार कड़ी मेहनत करके इस मुकाम तक पहुंच गया है तथा आगे मेहनत करके जाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed