{"_id":"68a8b7d71d8a339e6707d45f","slug":"siddharthnagar-news-lucknow-team-checked-the-quality-of-the-road-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-143261-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: लखनऊ की टीम ने जांची सड़क की गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: लखनऊ की टीम ने जांची सड़क की गुणवत्ता
Sat, 23 Aug 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
बांसी कस्बा स्थित आजाद चौक से मंगल बाजार चौड़ीकरण कार्य का जांच करती तीन सदस्यीय टीम।
- फोटो : संवाद
सकारपार/बांसी। बांसी कस्बा स्थित आजाद चौक से मंगल बाजार मोड़ तक करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क की जांच के लिए शुक्रवार को मुख्य अभियंता विजय सिंह की अगुवाई में लखनऊ से जांच टीम पहुंची।
एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी की शिकायत पर पहुंची टीम ने जांच की। इस दौरान सड़क की गुणवत्ता सही पाई गई।
मिली जानकारी के अनुसार बांसी-खलीलाबाद मार्ग स्थित बांसी कस्बे के आजाद चौक से बांसी-धानी मार्ग मोड़ मंगल बाजार तक लगभग एक किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से करवाया गया था।
इसकी गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए थे। इसके बाद एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर की सड़कों की गुणवत्ता का मामला सदन में उठाया था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को लखनऊ से आए मुख्य अभियंता विजय सिंह, सत्यवीर सिंह व डॉक्टर संजय हिंद की तीन सदस्यीय टीम ने जांचक यंत्र से सड़क की गुणवत्ता जांची। इसमें सड़क गुणवत्तापूर्ण पाई गई। इस दौरान अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बांसी विवेक राय, सहायक अभियंता वीरेंद्र बहादुर सिंह, एई अभिषेक श्रीवास्तव, जेई रवि प्रताप सिंह, महेश यादव, मोहनलाल गुप्ता, संभावि डेवलपर फॉर्म के प्रतिनिधि मौजूद रहे।ि