{"_id":"68caf64423d18fa7490ec51f","slug":"siddharthnagar-news-long-queues-for-fertilizer-farmers-stand-firm-even-in-the-rain-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-144832-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खाद के लिए लंबी कतार, बारिश में भी डटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खाद के लिए लंबी कतार, बारिश में भी डटे किसान
Wed, 17 Sep 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
सहकारी समिति धेंसा में यूरिया खाद के लिए लाइन में खड़े किसान। संवाद
- साधन सहकारी समिति धेंसा में खाद के लिए लगी रही किसानों की लंबी कतार
धेंसा। नौगढ़ तहसील अन्तर्गत बहुउद्देशीय सहकारी समिति धेंसा में बुधवार को खाद वितरित होने की सूचना मिलने पर सुबह से ही हो रही बारिश के बीच ही किसान छाता और पन्नी लेकर पहुंच गए। एक-एक बोरी के लिए किसान बारिश में डटकर भीगते रहे। इसके बाद भी कई किसानों को निराशा हाथ लगी है। लाइन में लगने के बाद भी अधिकांश किसानों को खाद नहीं मिल पाई।
किसान केसरी चौधरी, पिंगल, अश्वनी कुमार पांडेय,मालती आदि लोगों ने मनमाने ढंग से खाद वितरित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सुबह से ही लाइन में खड़े किसानों को खाद नहीं मिली जबकि बिना लाइन में खड़े हुए तमाम लोगों यूरिया वितरित किया जा रहा है। बारिश होने से धान की फसल को संजीवनी मिली, लेकिन खाद न मिलने से अत्यधिक परेशानी हो रही है। सहकारी समिति धेंसा में बुधवार को 400 बोरी यूरिया आया है। बुधवार को शाम चार बजे तक 150 बोरी यूरिया वितरित किया गया। सुबह से परेशान होने के बाद भी खाद नहीं मिल पाया।