फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Library to operate in two shifts for competitive exam preparation

Siddharthnagar News: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए दो शिफ्ट में संचालित होगी लाइब्रेरी

Tue, 29 Sep 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 29 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Library to operate in two shifts for competitive exam preparation
राजकीय जिला पुस्तकालय में जल्द शुरू होगी प्रथम तल की अध्ययन व्यवस्था, हैंडओवर के लिए प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

पुस्तकालय में 100 अधिक में प्रतिदिन पढ़ाई करने के लिए आते हैं प्रतियोगी छात्र
सिद्धार्थनगर। नगर के राजकीय पुस्तकालय में दूसरे तल पर पढ़ाई जल्द शुरू होने वाली है। काम पूरा होने के बाद लटकी हैंडओवर की कागजी प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में दूसरे तल पर जल्द ही 100 सीट अतिरिक्त मिलने से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को पढ़ाई करने में सहूलियत मिलेगी।
यूपीएससी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए केबिन टाइप अध्ययन व्यवस्था को दो शिफ्ट में संचालित किया जाएगा। डीआईओएस कार्यालय के पास स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय में वर्तमान में 100 सीटें उपलब्ध हैं, जहां अध्ययन की व्यवस्था है। विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने के कारण कई बार उन्हें बैठने और पढ़ाई करने में परेशानी होती है। इनकी सुविधा को देखते हुए पुस्तकालय के प्रथम तल पर 100 सीटों की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। इसमें 50 सीट सामान्य अध्ययन हॉल और 50 सीट केबिन हैं। केबिन टाइप अध्ययन व्यवस्था में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए चार्जिंग पॉइंट समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

अब विभाग की ओर से भवन के हैंडओवर की कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके पूरा होने के बाद नई व्यवस्था जल्द शुरू होने की उम्मीद है। पुस्तकालय में वर्तमान में 800 से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें कुछ विद्यार्थी नियमित रूप से पुस्तकालय आकर अध्ययन करते हैं जबकि कुछ घर ले जाकर पढ़ाई करते हैं। पुस्तकालय में प्रतिदिन 100 से अधिक प्रतियोगी छात्र पढ़ाई करने के लिए पहुंचते हैं। नई व्यवस्था शुरू होने से इन विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए अतिरिक्त स्थान मिल सकेगा। आंकड़ों के अनुसार, राजकीय जिला पुस्तकालय में 16 हजार से अधिक पुस्तकें उपलब्ध हैं। पुस्तकालय की पुस्तक व्यवस्था को ऑनलाइन किया गया है। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए वाई-फाई समेत अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैंडओवर को लेकर कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई अध्ययन व्यवस्था जल्द शुरू कर दी जाएगी। इससे विद्यार्थियों को काफी सहूलियत मिलेगी।

- कृष्ण बिहारी द्विवेदी, जिला पुस्तकालय समन्वयक

शिफ्टवार होगा केबिन का संचालन
नई व्यवस्था में केबिन सीटों की संख्या सीमित होने और पुस्तकालय में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण केबिन व्यवस्था को शिफ्टवार संचालित किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक होगी। मेंस परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को शिफ्ट के अनुसार केबिन उपलब्ध कराया जाएगा ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को अध्ययन का अवसर मिल सके। जरूरत के अनुसार अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत केबिन के साथ लॉकर की सुविधा भी दी जाएगी। इसमें विद्यार्थी अपनी किताबें और अध्ययन सामग्री सुरक्षित रख सकेंगे। अगले दिन पुस्तकालय आने पर वह अपनी सामग्री निकालकर उसी केबिन में अध्ययन कर सकेंगे। इस व्यवस्था से विद्यार्थियों को रोजाना बड़ी संख्या में किताबें और अध्ययन सामग्री साथ लाने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed