फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Lekhpals raise their voices during a protest at the tehsil complex

Siddharthnagar News: तहसील परिसर में प्रदर्शन कर लेखपालों ने बुलंद की आवाज

Sat, 22 Aug 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 22 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Lekhpals raise their voices during a protest at the tehsil complex
इटवा। अयोध्या जिले में एक लेखपाल की विजिलेंस गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को इटवा तहसील परिसर में लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जुटे लेखपालों ने घटना को एकपक्षीय कार्रवाई बताते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की।
विज्ञापन

तहसील लेखपाल संघ के महामंत्री नवीन कुमार चौधरी ने कहा कि संबंधित प्रकरण में एक व्यक्ति ने लेखपाल की फाइल में स्वयं रुपये रख दिए थे। उनका आरोप है कि लेखपाल ने न तो पैसे मांगे और न ही फाइल को छुआ, इसके बावजूद विजिलेंस टीम ने फाइल से रुपये बरामद कर उन्हें अभिरक्षा में ले लिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड है और उसी के आधार पर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

धरने में शामिल लेखपालों ने कहा कि यदि इस प्रकार की कार्रवाई जारी रही तो किसी भी कर्मचारी की निष्पक्ष कार्यप्रणाली प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed