Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Learned a craft in Mumbai, returned to the village and brightened the lives of 20 families

Siddharthnagar News: मुंबई में सीखी कला, गांव लौटकर रोशन की 20 परिवारों की जिंदगी

Sat, 07 Nov 2026 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 07 Nov 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Learned a craft in Mumbai, returned to the village and brightened the lives of 20 families
- तीन साल पहले परिवार के साथ शुरू की माटी कला की इकाई, रोजाना 400 से 500 रुपये कमा रहे कारीगर
विज्ञापन

- दिवाली पर दीये और खिलौने, जबकि पूरे साल घड़े व कुल्हड़ तैयार कर रहे लवकुश
धेंसा, सिद्धार्थनगर। मुंबई में 18 साल तक मिट्टी के बर्तन बनाने का हुनर सीखने के बाद लवकुश प्रजापति गांव लौटे और पुश्तैनी कारोबार को नई पहचान दी। तीन साल पहले परिवार के साथ माटी कला की इकाई शुरू की, जिससे आज 20 लोगों को रोजगार मिल रहा है। दिवाली पर दीये और खिलौने बनाने के साथ उनकी इकाई में सालभर घड़े और कुल्हड़ तैयार किए जाते हैं।
नौगढ़ ब्लॉक के धेंसा नानकार निवासी बुद्धिराम प्रजापति के 39 वर्षीय पुत्र लवकुश ने बताया कि उनका परिवार कई पीढ़ियों से मिट्टी के बर्तन बनाने के व्यवसाय से जुड़ा है। उनके पिता भी मिट्टी के खिलौने, दीये और घड़े बनाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। गांव में इस पारंपरिक कारोबार को धीरे-धीरे खत्म होते देख उन्हें दुख होता था। इसी से प्रेरित होकर उन्होंने मुंबई में 18 वर्षों तक मिट्टी के बर्तन, दीये, कुल्हड़, घड़े और अन्य वस्तुएं बनाने का हुनर सीखने के बाद गांव लौटकर परिवार और भाई के साथ तीन साल पहले नए तरीके से कारोबार शुरू किया।
विज्ञापन


20 लोगों को मिला रोजगार, महिलाओं की भी भागीदारी
लवकुश ने बताया कि वर्तमान में गांव और रिश्तेदारी के करीब 20 लोग इस काम से जुड़े हैं। सभी को रोजाना 400 से 500 रुपये तक की कमाई हो जाती है। पत्नी सहित परिवार के सभी सदस्य इस काम में सहयोग करते हैं। दिवाली को देखते हुए पिछले तीन महीने से दीये, मिट्टी के खिलौने और अन्य सामान बनाने का काम चल रहा है। इससे महिलाओं को भी रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक चाक मिलने से काम में हुई सहूलियत
लवकुश ने बताया कि पिछले वर्ष जिला ग्रामोद्योग विभाग की ओर से पांच लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि और इलेक्ट्रिक चाक मिला था। इससे काम करने में सहूलियत हुई और उत्पादन में तेजी आई। कारीगर अभिषेक ने बताया कि कुल्हड़ बनाने से प्रतिदिन करीब 500 रुपये की कमाई हो जाती है। गांव की दुर्गावती, सोना देवी और मंजू ने बताया कि पहले उनके पास कोई काम नहीं था। इस इकाई से जुड़ने के बाद उन्हें रोजगार मिला है। इससे समय का सदुपयोग होने के साथ प्रतिदिन 400 से 500 रुपये तक की कमाई भी हो रही है।

मिट्टी के बर्तनों की सालभर रहती है मांग
लवकुश ने बताया कि दिवाली पर दीये और मिट्टी के खिलौनों की मांग बढ़ जाती है। इसके अलावा पूरे साल मिट्टी के घड़े और कुल्हड़ की बिक्री होती है। इकाई में पारंपरिक उत्पादों के साथ नए डिजाइन के खिलौने और बर्तन भी तैयार किए जा रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों को गांव में ही रोजगार मिल रहा है।


बॉक्स : कुम्हार के घर पहुंचे डीएम, खुद भी बनाया दीया
लोकल बार वोकल और माटी कला को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन शनिवार को नौगढ़ ब्लॉक के धेंसा नानकार गांव में कारीगर लवकुश प्रजापति के घर पहुंचे। उन्होंने चौमुखी, मैजिक और सामान्य दीये खरीदे। साथ ही इलेक्ट्रिक चाक पर बैठकर खुद भी दीया बनाया। डीएम ने लवकुश से दीये बनाने में आने वाली कठिनाइयों और मिट्टी की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उनकी इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गंगाधर दूबे को स्थानीय स्तर पर माटी कला को प्रोत्साहित करने और कारीगरों को बड़ा बाजार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों से पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय कारीगरों को रोजगार देने के लिए मिट्टी के दीये खरीदने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed