फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Khelo India wins in volleyball

Siddharthnagar News: हॉकी में खेलो इंडिया और महिला वॉलीबाल में गांधी आदर्श इंटर कॉलेज विजेता

Sun, 30 Aug 2026 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 30 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Khelo India wins in volleyball
- राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्टेडियम में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय और स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मेजर ध्यानचंद की जयंती पर 14 वर्षीय बालक हॉकी में खेलो इंडिया और दिवंगत खिलाड़ी मेजर डॉ. एनडी शर्मा के सम्मान में महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता में आदर्श इंटर कॉलेज की टीम विजयी रही।
14 वर्षीय बालक हॉकी प्रतियोगिता में आठ टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला खेलो इंडिया और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसौनी के बीच हुआ। इसमें खेलो इंडिया की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता में छह टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल में गांधी आदर्श इंटर कॉलेज, बढ़नी और जागृति स्पोर्टिंग क्लब के बीच मुकाबला हुआ। गांधी आदर्श इंटर कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जागृति स्पोर्टिंग क्लब को 25-15 और 25-20 से हराकर विजेता का खिताब हासिल किया। जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एसपी अग्रवाल ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह ने उनका और जिला वॉलीबाल संघ के सचिव मो. इब्राहिम का बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने हॉकी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया।

इस दौरान जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव सोनू गुप्ता, अंगद शर्मा, शंभू गुप्ता, देवेंद्र पांडेय, रत्नेश सिंह, सत्यप्रकाश त्रिपाठी सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed