फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: KGB girl students will be shown the path to make a careerSiddharthnagar News: KGB girl students will be shown the path to make a career

Siddharthnagar News: केजीबी के छात्राओं को कॅरिअर बनाने की दिखाई जाएगी राह

Thu, 04 Dec 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 04 Dec 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: KGB girl students will be shown the path to make a careerSiddharthnagar News: KGB girl students will be shown the path to make a career
- विद्यालय में मौजूद रहेंगी कॅरिअर से जुड़ी संबंधी वस्तुएं
विज्ञापन

- 50 से अधिक ट्रेड के बारे में दी जाएगी जानकारी, कस्तूरबा विद्यालय के छात्राओं को मिलेगा लाभ

सिद्धार्थनगर। जिले के 13 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली लगभग 1665 छात्राओं के लिए कॅरिअर के नए अवसर खुलने जा रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने इन छात्राओं को डॉक्टर, इंजीनियर, एयर होस्टेस और ब्यूटीशियन जैसे क्षेत्रों में कॅरिअर बनाने के लिए मार्गदर्शन और शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्स कराएगा। इससे छात्राएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी और उन्हें अपना कॅरिअर संवारने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
सामाजिक व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आने वाली इन बेटियों को अब प्रोफेशनल कोर्स, कॅरिअर संभावनाओं और आवश्यक तैयारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में मार्गदर्शन के साथ ही दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए जाएंगे, जिससे छात्राएं अपने पसंदीदा क्षेत्र में प्रशिक्षित होकर आत्मनिर्भर बन सकेंगी। समग्र शिक्षा के उप निदेशक ने बीएसए को इसके लिए पत्र जारी किया है। इसमें विभिन्न ट्रेड, उनसे जुड़े कोर्स, फीस संरचना, छात्रवृत्ति विकल्प और औसत वेतन जैसी आवश्यक जानकारी शामिल है। यह सामग्री कॉमन रूम और नोटिस बोर्ड दोनों स्थानों पर प्रदर्शित की जाएगी, जिससे हर छात्रा आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकेगी।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर इन छात्राओं को हाईस्कूल व इंटर की अर्हता वाले कॅरिअर व प्रोफेशनल कोर्स और इसके लिए कहां से अच्छी तैयारी की जा सकती है, इस बारे में जानकारी दी जाएगी। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, छात्राओं को 50 से अधिक ट्रेड के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने के बाद वह रुचि के अनुसार अपना कॅरिअर बना सकें। इतना ही नहीं, दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से छात्राओं को कॅरिअर बनाने के लिए शाॅर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्स भी कराया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न माध्यमों से छात्राओं को बेहतर कॅरिअर तलाशने में मदद की जाएगी। प्रभारी बीएसए, डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश मिला हैं। जल्द ही यह प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed