{"_id":"6976634f71b5f00b8100a44a","slug":"siddharthnagar-news-joint-team-checks-railway-station-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-152418-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन पर जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन पर जांच की
Mon, 26 Jan 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 26 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
बढ़नी। गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना ढेबरुआ पुलिस और एसएसबी के जवानों ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया।
इस दौरान रेलवे स्टेशन, रामलीला मैदान सहित अन्य संदिग्ध स्थानों पर सघन जांच-पड़ताल की गई। थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म पर स्वान दस्ते की मदद से गहन जांच की गई। यात्रियों के सामान की भी बारीकी से तलाशी ली गई और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई।
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए लगातार गश्त व निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस व एसएसबी के इस संयुक्त अभियान से आमजन में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है।