फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Jigina Dham Mele inaugurated with Dhanush Yajna

Siddharthnagar News: धनुष यज्ञ से जिगिना धाम मेले का हुआ शुभारंभ

Tue, 25 Nov 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 25 Nov 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Jigina Dham Mele inaugurated with Dhanush Yajna
- तीन दिवसीय जिगिना धाम मेला में जुटेंगे कई प्रांत के लोग
विज्ञापन

इटवा। तहसील क्षेत्र के उत्तर दिशा में सेमरी-दुईपेडउवा मार्ग पर स्थित जिगिना धाम मंदिर परिसर में लगने वाले मेले की शुरुआत सोमवार को चार बजे धनुष यज्ञ कार्यक्रम के साथ हो गई। बलरामपुर जनपद के नजदीक स्थित सिद्धार्थनगर क्षेत्र में लगने वाला यह मेला एक सप्ताह तक चलेगा।
स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि पूर्व में एक माह तक चलने वाला यह मेला सिमटकर अब एक सप्ताह भर का रह गया है। लेकिन, तीन दिन यहां दूर-दराज के आने वाले श्रद्धालुओं के चलते भारी भीड़ होती है। इसमें नेपाल के लोग भी शामिल होते हैं। जिगिना धाम मंदिर के महंत बाबा विजय दास कहते हैं कि मेले की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। दूर-दराज की दुकानदार आ चुके हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए नाव का झूला, मुन्ना का झूला, मौत का कुआं, खजले की दुकान सहित जनपद के अन्य क्षेत्रों की दर्जनों दुकानें समय से पूर्व ही लगाई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को धनुष यज्ञ के मंचन के बाद मेले की औपचारिक शुरुआत हो गई है। इस धाम के मेले की विशेषता है कि यहां रात-दिन भीड़ का क्रम बना रहता है।
विज्ञापन


---
अलाउद्दीन खिलजी ने दी थी जमीन
इटवा। अलाउद्दीन खिलजी भी जिगिना धाम मंदिर से बहुत ही प्रभावित रहे, जिसके चलते उन्होंने मंदिर के लिए काफी भूमि दान में दी। बाबा विजय दास कहते हैं कि वह समय मंदिर के लिए स्वर्णिम काल रहा। लेकिन, अब न तो वह जमीन ही रही और न ही कोई सुविधाएं। मंदिर परिसर का काफी भू-भाग अतिक्रमण का शिकार है। विकास कार्य शून्य है जबकि यहां आज भी रोजाना दूर-दराज श्रद्धालु आते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed