{"_id":"68f13293bda94c44b6077afc","slug":"siddharthnagar-news-instructions-to-improve-law-and-order-in-view-of-the-festivals-siddharthnagar-news-c-7-gkp1014-1105057-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: त्योहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: त्योहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
Thu, 16 Oct 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। डीआईजी संजीव त्यागी ने बृहस्पतिवार को बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। आगामी त्योहारों दीपावली और छठ पूजा को लेकर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती पर जोर दिया।
डीआईजी ने चेन स्नेचिंग और लूट जैसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए दस वर्षों के अभियुक्तों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, ऑपरेशन क्लीन के तहत वाहनों के निस्तारण और लंबित विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश भी दिए गए। आगामी त्योहारों के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने और गश्त व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया।
सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं पर त्वरित खंडन और जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डीआईजी ने वांछित और पुरस्कार घोषित आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने के साथ ही पटाखा विक्रेताओं और भंडारण स्थलों का सत्यापन, शस्त्र और कारतूसों का सत्यापन, तथा गो-तस्करी रोकने के लिए प्रभावी रात्रिकालीन चेकिंग की हिदायत दी। महिला एवं एससी/एसटी एक्ट से संबंधित अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।